logo

Advertisement
Advertisement

नगर पंचायत द्वारा सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा किट बांटे


पलामू :हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सफाई मित्रों के लिए सिंगल विंडो हेल्थ चेक-अप कैंप लगाया गया। इसमें सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच के साथ सुरक्षा किट का वितरण किया गया। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, वार्ड पार्षदों ने शिविर का निरीक्षण किया। तथा सफाई कर्मियों ने सुरक्षा किट का वितरण किया। जनप्रतिनिधियों ने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर जानकारी ली। इस दौरान अपशिष्ट पदार्थों के पुन: उपयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘कबाड़ से कला’ प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें कबाड़ से तैयार की गई कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर प्रतिभागियों के प्रयासों की जानकारी ली। बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिला समूह को बाद में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार, समाजसेवी जानू चौधरी,वार्ड पार्षद सदस्य पवन कुमार, अनुज कुमार, अमरजीत कुमार यादव, त्रिपुरारी राम, शंभू सिंह, पवन पासवान, राजेश शौंडिक,जेई कुलदीप कुमार, सीओ विचित्रा कुमारी, लोकेश कुमार, शशि भूषण कुमार, उपेंद्र यादव संसाधन सेविका लालमुनि कुमारी, अनिता कुमारी, रिशु कुमारी, पप्पू चौधरी के अलावे स्वयं सहायता समूह के महिलाएं, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी आदि शामिल थे।