BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

​पलामू कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग



​- कोयल नदी, शिवाल और सिगरा अमानत घाटों का लिया जायजा, साफ-सफाई और सुरक्षा पर दिया जोर

- रामाशीष पाण्डेय ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'छ छठ महापर्व सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक'
- 
​मेदिनीनगर, पलामू:
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेदिनीनगर के प्रमुख छठ घाटों का सघन निरीक्षण किया।
​कांग्रेस नेताओं ने कोयल नदी घाट, गिरिवर स्कूल के समीप स्थित शिवाल छठ घाट तथा सिगरा स्थित अमानत घाट पहुंचकर वहां चल रही साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और छठ व्रतियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
​प्रशासन से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील
​निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था (रोशनी) और सुरक्षा जैसे अहम बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई। अध्यक्ष बिमला कुमारी ने स्थानीय प्रशासन से अपील की कि महापर्व की गरिमा और भीड़ को देखते हुए सभी घाटों पर युद्धस्तर पर सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
​'छठ महापर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक': रामाशीष पाण्डेय
​प्रदेश कॉर्डिनेशन कमिटी के मेंबर रामाशीष पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि "छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और सामाजिक समरसता का महान प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग का संदेश देता है।" उन्होंने समस्त पलामू वासियों और छठ व्रतियों को महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
​ये रहे मौजूद:
​निरीक्षण दल में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं LDM ओमप्रकाश अमन, महासचिव राजा पाठक, गोपाल शर्मा, धनंजय पाठक, जितेंद्र कमला पूरी, NSUI जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर, शिबू समेत कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
​