विधायक के सौजन्य से काजरात सूर्य मंदिर परिसर में लगा हाई मास्क सोलर लाइट,स्थानीय ग्रामीणों ने जताया आभार
हुसैनाबाद,पलामू: श्री सूर्य मंदिर विकास समिति एवं छठ पूजा सेवा समिति, काजरात की मांग तथा राजद नेता सह बेलबिगहा पंचायत के पूर्व मुखिया रामलखन यादव के सराहनीय प्रयासों से काजरात स्थित भगवान भास्कर सूर्य मंदिर परिसर में हाई मास्क सोलर लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। विधायक संजय कुमार सिंह यादव के निर्देश पर राजद नेता सह पूर्व मुखिया रामलखन यादव, बेल बिगहा पंचायत की मुखिया अनंती देवी, श्रीराम यादव,शिक्षक शिव नारायण सिंह आदि ने नारियल फोड़कर व पूजन अर्चन कर बृहस्पतिवार को विधिवत उद्घाटन किया। पूर्व मुखिया रामलखन यादव ने कहा कि इस हाई मास्क सोलर लाइट के शुरू होने से पूरा मंदिर परिसर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है।इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। विशेषकर छठ पूजा सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान परिसर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था रहेगी। हाई मास्क लाइट लगने से मंदिर परिसर की सुंदरता भी बढ़ गई है। वहीं मुखिया अनंती देवी ने कहा हाई मास्क सोलर लाइट के लगने से यदि बिजली बाधित भी रहेगी तो भी सूर्य मंदिर परिसर में समुचित प्रकाश की व्यवस्था रहेगा। उन्होंने इसे सूर्य मंदिर परिसर कजरात की विकास के क्षेत्र में बेहतर पहल बताया। वहीं इस सराहनीय पहल के लिए श्री सूर्य मंदिर विकास समिति, छठ पूजा सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने विधायक संजय कुमार सिंह यादव, स्थानीय पत्रकार कृष्णा यादव, बेलबिगहा पंचायत के मुखिया अनंती देवी, पूर्व मुखिया और समाजसेवी रामलखन यादव, सहित सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।मौके पर मुखिया अनंती देवी,पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी,वार्ड सदस्य सावित्री देवी, शिक्षक रामाकांत यादव,बिगन प्रजापति , सेवानिवृत शिक्षक शिवनारायण सिंह, निरंजन सिंह,रामध्यान यादव, श्री राम यादव,रामप्रवेश यादव,विनय यादव, अजय यादव,कईल राम, प्रवेश राम,अजीत प्रजापति,मिथिलेश प्रजापति,अरविन्द प्रजापति, राजू यादव, बचू मेहता, पप्पू यादव, रितेश यादव, लवकुश राम, जितेंद्र सोनी, लालदीप, शिवनंदन, राजेश, सिंटू व अन्य लोग उपस्थित रहे।






