मेदिनीनगर।
बहुजन साहित्य अकादमी ने समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए गणेश रवि को डॉ बी आर अम्बेडकर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया. दिल्ली में आयोजित अकादमी के बीसवें राष्ट्रीय सम्मेलन में यह अवॉर्ड उन्हें दिया गया. इस अवसर पर अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नला राधा कृष्ण ने कहा कि लोगो को समाज विकास में योगदान के लिये सम्मानित किया जाना जरूरी है. इससे समाज में कार्य करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ती है. नई सोच नयें कार्य को सम्मान मिलना ही चाहिए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना आयुक्त सुधा रानी रिलांगी बहुजन साहित्य अकादमी और राधा कृष्ण के कार्यों की सराहना की. दिल्ली करोलबाग क्षेत्र के विधायक विशेष रवि ने कहा कि दलित बहुजन समाज का इस देश के विकास में बड़ी योगदान रहा है. मगर देश ने उनके योगदान को सम्मान नहीं देकर बड़ी भूल की है. अब समय आ गया है कि हर लोगों की योगदान का सम्मान मिले.बहुजन साहित्य अकादमी लोगों को अवॉर्ड देने की यह जो कार्य कर रही है वह एक एतिहासिक और सराहनीय कार्य कर रही है.अलग अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कई अन्य लोगों को भी अवॉर्ड दिया गया.



.jpg)


