BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सुरक्षा और व्रतियों की सुविधा का रखा जाए पूरा ख्याल


​- सदर सीओ और थाना प्रभारी ने भीमगड़ा, चियांकी, चुकरू समेत कई घाटों का लिया जायजा
- जलस्रोतों पर बैरिकेडिंग और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
- 
​मेदिनीनगर:
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में सदर अंचलाधिकारी (CO) अमरदीप सिंह बल्होत्रा और थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने संयुक्त रूप से सदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
​अधिकारियों ने सदर प्रखंड के भीमगड़ा, झरिवा शिव मंदिर आहर, तीनकोनिया, चुकरू, जोरकट, चियांकी, चियांकी सतियाड़ी टोला, गणके और भौंसा खुर्द समेत कई प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया।
​जलस्रोतों पर बरती जाए विशेष सावधानी: सीओ
निरीक्षण के दौरान सदर सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा ने पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ आस्था का महान पर्व है, इसलिए व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। कई घाटों के जलस्रोतों में पानी अधिक है, जिसे देखते हुए सीओ ने पूजा समितियों से अपील की कि वे पर्व के दौरान बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। साथ ही सभी घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा और रोशनी समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
​सुरक्षा को लेकर पुलिस रहेगी मुस्तैद: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए घाटों पर पानी के पास बैरिकेडिंग अनिवार्य रूप से लगाई जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों और पूजा समितियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनहोनी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पर्व को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार गश्त की जाएगी।
​ये लोग रहे मौजूद
निरीक्षण अभियान के दौरान कौड़िया के पंचायत समिति सदस्य (पंसस) अजीत सिंह, समाजसेवी टाइगर कुमार, छोटू विश्वकर्मा, प्रदीप पासवान, बिपिन सिंह सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।