हुसैनाबाद अनुमंडल के विभिन्न प्रखण्ड क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता शिविर 19 नवम्बर से शुरू
हुसैनाबाद,पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रखण्ड क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन 19 नवम्बर 2026 से किया जा रहा है। बिजली विभाग के एसडीओ रामप्रसाद महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19.11.2026 पंचायत सचिवालय, दंगवार, दिनांक 21.11.2026, तिवारी कॉम्प्लेक्स हैदरनगर, दिनांक 21.11.2026 मोहम्मदगंज, पुराना बिजली ऑफिस व दिनांक 25.11.2026 विद्युत कार्यालय, जपला विद्युत उपभोक्ता जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और उन्हें विद्युत संबंधी नियमों एवं सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से 19.11.26, 21.11.26 एवं 25.11.26 को दिन के 11:30 बजे से उपरोक्त स्थल पर किया जाएगा। शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान, शिकायतों का निवारण तथा विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ता इस शिविर में पहुंचकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं को रख सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।


.jpg)


