BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बारवाही में श्रीमद्भागवत कथा और रंगोली महोत्सव से भक्तिमय माहौल



पलामू: जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत कुटमू पंचायत के बारवाही गांव में आगामी 15 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्रीमन्नारायण श्री शतचण्डी महायज्ञ सह देवी एवं हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महायज्ञ के उपलक्ष्य में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। काशी से पहुंचे श्री रामदास अनिरुद्धाचार्य स्वामी जी महाराज शाम चार बजे से छह बजे तक श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे हैं। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
वहीं, दीपावली के अवसर पर आयोजित रंगोली महोत्सव में ग्रामीणों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बारवाही गांव में उत्साह का माहौल है।