*घटना की विवरणी:–*
दिनांक 11.11.2026 को संध्या गश्ती के दौरान पु०अ०नि० शिवनाथ रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गढ़वा की ओर से दो युवक नीले रंग की मोटरसाइकिल (JH03AD5535) पर मादक पदार्थ लेकर चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक की ओर आ रहे हैं।
* गुप्त सूचना पर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा मगरदाहा घाटी में वाहन जांच एवं घेराबंदी की गई। इसी दौरान गढ़वा की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उस पर सवार दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया।
* पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में अभियुक्त सुनित कुमार सिंह के जैकेट की जेब से प्लास्टिक सहित कुल 12.48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :*
1. सुनित कुमार सिंह (उम्र 22 वर्ष), पिता– स्व० अमिरिका सिंह, ग्राम– कुन्दरी, थाना– लेस्लीगंज, जिला– पलामू।
2. करन कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता– योगेन्द्र मिस्त्री, ग्राम– रामसागर, थाना– लेस्लीगंज, जिला– पलामू।
*बरामद एवं जब्त सामान :*
1. प्लास्टिक में लिपटा 12.48 ग्राम ब्राउन शुगर।
2. नीले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या– JH03AD5535)।
3. दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन।
इस संबंध में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध चैनपुर थाना में NDPS Act की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
*छापामारी दल :*
* SDPO श्री राजेश यादव।
* थाना प्रभारी श्री लालजी।
* पु०अ०नि० शिवनाथ रंजन।
* पु०अ०नि० राम कुमार उपाध्याय।
* स०अ०नि० सिंगराय हेम्ब्रम एवं चैनपुर थाना रिजर्व गार्ड।
*पलामू पुलिस की आम नागरिकों से अपील*
मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पलामू पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



.jpg)


