हुसैनाबाद के दंगवार में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में कुल 14 आवेदन आए,तीन का हुआ ऑन स्पॉट निपटारा
पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को हुसैनाबाद के दंगवार पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 03 आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान कर दिया गया। जबकि 11 आवेदनों को उच्चाधिकारियों को अग्रसारित किया गया सहायक विद्युत अभियंता रामप्रसाद महतो ने इसकी सूचना दी एवं बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और उन्हें विद्युत संबंधी नियमों एवं सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान, शिकायतों का निवारण तथा विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी गई।विद्युत उपभोक्ताओं ने इस शिविर में पहुंचकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं को रखा,अधिकारियों ने समाधान किया व जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हैदरनगर के तिवारी कॉम्प्लेक्स में शिविर आयोजित होगा। उपभोक्ताओं से शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की गई है।मौके पर सहायक विद्युत अभियंता रामप्रसाद महतो, कनीय अभियंता सुधीर बांडू, मानव दिवस कर्मी जितेंद्र ठाकुर,राजकुमार यादव,संतोष सिंह,कंप्यूटर ऑपरेटर अमित लाल, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, संतोष राम सहित कई लोग मौजूद रहे।






