BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मंत्री हफीजुल हसन से मिले झामुमो नेता अशरफ आलम, जामताड़ा की जनसमस्याओं को लेकर हुई चर्चा।


उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता अशरफ आलम ने मुलाकात कर जामताड़ा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
चाय पर हुई इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान अशरफ आलम ने क्षेत्र में लोगों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मंत्री से समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार के स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।
मंत्री हफीजुल हसन ने अशरफ आलम की ओर से उठाए गए जनसमस्याओं और संगठन से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना। मुलाकात के दौरान राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सगीर खान, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता इरशाद उल हक आरसी, कांग्रेस युवा मोर्चा के नेता तनवीर आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।