सहरपुरा में 34 वर्षीय साहेब लाल टुडू के निधन से शोक, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता।
रांची एक्सप्रेस संवाददाता,
जामताड़ा।
जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के सहरपुरा गांव में 34 वर्षीय साहेब लाल टुडू के आकस्मिक निधन से शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
बताया गया कि साहेब लाल टुडू लंबे समय से लीवर और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलने पर मंत्री ने पेंशन, आवास और खाद्यान्न जैसी सरकारी सुविधाओं से परिवार को जोड़ने के लिए संबंधित अधिकारियों से पहल करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि मंत्री जी ही उनके सहारा हैं। ग्रामीणों की बात सुनकर मंत्री भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में शामिल होना उनकी जिम्मेदारी है। दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।


.jpg)


