BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सेंट एंथोनी विद्यालय में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।


उदय किशोर सिंह,

जामताड़ा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर सेंट एंथोनी विद्यालय, जामताड़ा में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, विद्यालय की पुलिस लाइन स्थित नई शाखा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को पौधरोपण और पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। साथ ही कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गादास भंडारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधरोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल करने और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
पुलिस लाइन शाखा के ब्रांच इंचार्ज नीरज कुमार तिवारी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम को प्रकृति संरक्षण और माँ के प्रति सम्मान से जुड़ी सार्थक पहल बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी माँ के नाम पर पौधा लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य लारेब खान, उप प्राचार्य उत्पल मंडल, निवास कुमार, अनीश रंजन, दीनबंधु सिंह सहित विद्यालय काउंसिल एवं बाल संसद के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शामिल हुए। अंत में प्राचार्य लारेब खान ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया।