BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अस्मिता वुशु लीग में 247 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


जामताड़ा। नगर स्थित रजबाड़ी इंडोर स्टेडियम में रविवार को झारखंड राज्य वुशु एसोसिएशन के निर्देश पर जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय अस्मिता वुशु लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 15 स्कूलों एवं विभिन्न क्लबों की 247 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, समाजसेवी तरुण गुप्ता, सेंट एंथोनी स्कूल के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे एवं डॉ. हृदयानंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर नगर  कर रही हैं। बालिकाओं के लिए खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी जरूरी है, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकें।
समाजसेवी तरुण गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा की बेटियां शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। वुशु में बालिकाओं की प्रतिभा को देखकर उम्मीद है कि आने वाले समय में जिले की खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाएंगी।
जिला वुशु एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 15 स्कूलों एवं क्लबों की 247 बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को अंडर-11, अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न मुकाबलों में कुल 11 स्वर्ण, 11 रजत और 22 कांस्य पदकों के लिए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला वुशु एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महाप्रसाद दत्ता, सचिव राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, भास्कर चांद, अमित राय, राजकुमार वर्मा, परिणीता सिंह, संजीव सेन, रितु गौराय, शांतनु सेन, विल्सन किस्कू, सोमनाथ दत्ता, आर्ग चटर्जी, मयंक पांडे, सुभदीप सरकार एवं मौसम कुमारी समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।