BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

22 नवंबर को श्याममय होगा गढ़वा, दिव्य ज्योत, छप्पन भोग और भजनों की अमृतवर्षा से सजेगा बाबा का भव्य दरबार


 गढ़वा। श्री श्याम प्रभु के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को गढ़वा में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ‘एक शाम, श्री श्याम के नाम’ कार्यक्रम के तहत दिव्य दरबार, दिव्य ज्योत, 56 भोग एवं श्याम रसोई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम का आयोजन शहर के मेन रोड स्थित वीके राज वाटिका में किया जाएगा, जो वीपी प्लाजा के निकट है। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या छह बजे से होगी, जो प्रभु इच्छा तक चलेगी। इस दौरान बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा तथा दिव्य ज्योत प्रज्वलित कर भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, बाबा को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई की भी व्यवस्था रहेगी।

भजन संध्या में इलाहाबाद से रोम निषाद एवं वाराणसी से पागल बाबा अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, राहुल सोनी भी भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

आयोजक श्याम दीवानों ने गढ़वा सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा के जन्मोत्सव की शोभा बढ़ाने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम के निवेदक श्याम के दीवाने हैं। आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन के कर्ता और धर्ता स्वयं श्री श्याम प्रभु हैं।