देवघर टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की कमान प्रेमशंकर और मनीष को, नई कार्यकारिणी गठित
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के निर्देश पर नेशनल स्पोर्ट्स कोड के तहत रविवार को डेफोडिल गार्डन में देवघर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की विशेष बैठक सह चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव राज्य पर्यवेक्षक एवं झारखंड संघ के उपाध्यक्ष सह गोड्डा जिला सचिव सुरजीत झा की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने की, जबकि संचालन निवर्तमान सचिव संजीव झा ने किया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवगठित कमेटी में प्रेम कुमार केशरी को संरक्षक और संजीव कुमार झा को सीईओ मनोनीत किया गया। प्रेमशंकर सिंह को अध्यक्ष और वरिष्ठ टेनिस बॉल क्रिकेटर मनीष कुमार को सचिव निर्विरोध चुना गया। रवि कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
उपाध्यक्ष पद पर ऋतुराज सिन्हा, राजीव रंजन, मुकेश सिंह, अभिजीत सिंह और बबिता आनंद का चयन हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में रवि तिवारी, हेमंत कुमार यादव, ऋतुराज, साकेत रमन सिंह और खुशी देव को चुना गया।
कार्यकारिणी समिति में भोला सिंह, साकेत रमन सिंह, अंकित पांडे, कृष्णा कोयरी, ज्योति सिंह, राहुल शाही, जितेंद्र यादव, विनय कुमार और मनोज कुमार मिश्रा को शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह और सचिव मनीष कुमार ने कहा कि जिले में टेनिस बॉल क्रिकेट को संगठित और मजबूत बनाया जाएगा। प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए नियमित टूर्नामेंट और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
राज्य पर्यवेक्षक सुरजीत झा ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि पुनर्गठन से देवघर में इस खेल को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और खिलाड़ियों के हित में लगातार प्रतियोगिताओं के आयोजन पर जोर दिया।






