BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छठ महापर्व पर भी नहीं सुधरी चतरा शहर की सफाई व्यवस्था, बस स्टैंड के पास कचरे का अंबार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

चतरा।लोक आस्था के महापर्व छठ पर जहां पूरा शहर स्वच्छता और पवित्रता के माहौल में डूबा है, वहीं दूसरी ओर चतरा शहर की सफाई व्यवस्था की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। शहर के बस स्टैंड से सीमरिया रोड मोड़ के समीप सड़क किनारे कचरे का ऐसा अंबार लगा है, मानो यहां सफाई व्यवस्था का कोई अस्तित्व ही नहीं हो।सड़क किनारे प्लास्टिक, गंदे कचरे और अन्य अपशिष्ट पदार्थों का ढेर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान भी यदि शहर के प्रमुख मार्गों के आसपास सफाई नहीं हो पा रही है, तो आम दिनों में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।विडंबना यह है कि एक ओर स्वच्छ शहर और सुंदर शहर की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर शहर के व्यस्त इलाके में गंदगी का यह नजारा जिम्मेदार व्यवस्था की लापरवाही की ओर ध्यान आकर्षित कर रहा है। यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।सवाल यह है कि जब छठ जैसे बड़े पर्व पर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी, तो आखिर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था किसके भरोसे चल रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस गंदगी पर नहीं पड़ती, या फिर शहर की स्वच्छता केवल कागजों और दावों तक ही सीमित रह गई है?इस संबध मे नगर अध्यक्ष  अताउर रहमान उर्फ़ बाबू खान से मोबाइल पर पूछने पर नराजगी व्यक्त करते हुए कहा की 10 दिनों से साफ सफाई का काम चल रहा है।इससे साफ प्रतीत होता है की साफ सफाई सिर्फ कागजो पर हो रही है या फिर गलती से साफाई छुट गया है ये पूरे मामले जाँच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।