BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गिद्धौर के रोहमर गांव में नाली तोड़कर किया गया अतिक्रमण, पंचायत समिति सदस्य की निधि से इसी वर्ष हुआ था निर्माण


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड अंतर्गत पहरा पंचायत के रोहमर गांव में नवनिर्मित नाली को अतिक्रमण कर तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाली का निर्माण इसी वर्ष पंचायत समिति सदस्य की निधि से कराया गया था।स्थानीय स्तर पर नाली को तोड़कर अतिक्रमण किए जाने से सरकारी राशि से कराए गए विकास कार्यों की सुरक्षा और उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले की जांच करे तथा नाली को तोड़ने और अतिक्रमण करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नाली को दुरुस्त कराया जाए, ताकि जल निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।