BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ये दुर्घटना नहीं सुनियोजित हत्या है - ओमप्रकाश(टीनू) सिंह(जिलापरिषद सदस्य)


अलका मिश्रा की खास रिपोर्ट

ये दुर्घटना नहीं सुनियोजित हत्या है - ओमप्रकाश(टीनू) सिंह(जिलापरिषद सदस्य)

कोयला लदे हाईवा की चपेट में आया बाईक सवार..दर्दनाक मौत।

     बोकारो/बेरमो -
गांधीनगर थाना क्षेत्र के बारीग्राम अंबेडकर चौक के समीप का मुख्य सड़क हीरक रोड इस इलाके का डेंजर जोन बन चुका है।यहाँ आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है जिसमें अनगिनत जानें जा चुकी है।ऐसा ही एक और दर्दनाक सड़क हादसा बुधवार को फिर हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सागर मंडल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 20 वर्षीय युवती  गंभीर रूप से घायल हो गई।

     सूचना के अनुसार बाईक पर सवार एक युवक और एक युवती मुख्य हीरक रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाईक कोयला लदे हाईवा ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,वहीं युवती गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायल  को तत्काल केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया। मृतक का नाम सागर मंडल और और घायल युवती का नाम पूजा मंडल बताया जा रहा है जो कि बोकारो के रहने वाले हैं। इस हादसे में एक जिंदगी मौके पर ही खत्म हो गई, जबकि दूसरी जिंदगी अस्पताल में संघर्ष कर रही है।
     घटना स्थल पर मौजूद जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश(टीनू)सिंह ने कोयलांचल में ओवरलोड कोयलालदे ट्रकों से आए दिन हो रहे तमाम दुर्घटनाओं को एक सुनियोजित हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि यहाँ वाहन एक्ट का अनुपालन बिल्कुल नहीं हो रहा, जाँच के नाम पर सिर्फ हेलमेट और सीटबेल्ट कु जाँच होती है जबकि हैवी वेट गाड़ियों के चालक के ड्राइविंग लाइसेंस कु जाँच नहीं होती। सबसे जबरदस्त बात उन्होंने बताया कि पिछले कुस सालों से हैवीवेट गाड़ियों के चालकों का नया ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन रहा और इस क्षेत्र में हर दिन नई गाड़ियाँ इ रही और चल तो आखिर उसे चला कौन रहा! वहीं पूर्व जिला परिषद सदस्य आफताब आलम ने बताया कि सबसे पहले हाइवा ड्राइवर का लाइसेंस चेक होना चाहिए। क्योंकि यहाँ परसेंटेज हाईवा चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा और बिना खलासी के सारे हाइवा चल रहे हैं । इन सभी चीजों के लिए सघन अभियान चलना चाहिए सामाजिक तौर पर भी और प्रशासनिक तौर पर भी।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए ।
    बहरहाल, मामला ट्रैफिक सिस्टम में घनघोर लापरवाही का है जहाँ बिना ड्राइविंग लाइसेंस के धडल्ले से ओवरलोड भारी गाड़ियाँ चल रही है,बाईक सवारों का हेलमेट जाँच होता है लेकिन बड़ी गाड़ियों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जाँच आवश्यक नहीं समझी जाती। प्रश्न है कि कोयलांचल की सड़कों पर ओवरलोड भारी वाहनों की रफ्तार से आए दिन हो रही पर दुर्घटनाओं का जिम्मेवार कौन है जिला प्रशासन या सीसीएल प्रबंधन?
 
   इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में दुख व आक्रोश का माहौल है।