logo

Advertisement
Advertisement

हिन्दू प्रेमिका मुस्लिम प्रेमी के साथ चुरनी फॉल घूमने गई युवती की संदिग्ध मौत


रांची  : अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चुरनी फॉल में मंगलवार शाम एक प्रेमी-युगल के साथ दर्दनाक घटना सामने आई। घूमने पहुंचे युवक-युवती के बीच हुई घटना के बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका की पहचान तुरूप निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में काम करती थी।
उसके साथ मौजूद युवक की पहचान रामगढ़ जिले के गिद्दी क्षेत्र के छपरी-बड़काचुंबा निवासी रफीक अंसारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह पेंट-चूना का काम करता है। घटना के बाद पुलिस ने रफीक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मामले की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रियंका की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।
मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत हादसे, किसी स्वास्थ्य संबंधी कारण या किसी अन्य परिस्थिति में हुई। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।