BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले अविनाश देव, दिवंगत रूपी सोरेन को पुष्पांजलि अर्पित कर व्यक्त की संवेदना


मेदिनीनगर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के लिए संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सह झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य अविनाश देव ने उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

अविनाश देव ने स्वर्गीय रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारतीय परंपरा के अनुरूप मुख्यमंत्री को पेड़ा भी भेंट किया। साथ ही, दिवंगत माताजी की स्मृतियों को संजोने के उद्देश्य से उनके विभिन्न चित्रों से तैयार विशेष फोटो कोलाज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेंट किया।

इस अवसर पर अविनाश देव ने कहा कि मां का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में वे व्यक्तिगत रूप से और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मां के दिए संस्कार, आशीर्वाद और स्मृतियां सदैव परिवार का मार्गदर्शन करती हैं।

अविनाश देव ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत रूपी सोरेन को श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोकाकुल सोरेन परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति मिले।