साहिबगंज के सिद्धो कान्हू सभागार में TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों, महिला उद्यमियों, नवोन्मेषकों एवं उभरते उद्यमियों को Startup, Innovation, Mentorship, Incubation एवं वित्तीय सहयोग जैसे अवसरों की जानकारी दी गई।उप विकास आयुक्त श्री सतीश चंद्रा ने युवाओं को नए विचारों को नवाचार एवं सफल उद्यम में बदलने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं अवसरों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।







