बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रान) ने 15 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास में सौंपा।माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस सहयोग के लिये बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।







