उड़ीसा में गौ माता को राज्य माता घोषित करे सरकार - स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज
रांची / उड़ीसा : सन्त समागम में स्व्देशानंद ब्रह्म गिरि महाराज देश के अनेकों प्रदेश में सन्त समागम के माध्यम से सारे सनातनियों को एक मंच पर लाकर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की अलख जगा रहे हैं उसी के तहत उड़ीसा के भुवनेश्वर के सत्यानन्द योग विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के तत्वाधान में विशाल सन्त समागम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज की मुख्य आतिथ्य में तथा अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण पण्डा की अध्यक्षता में एवं अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी देवगिरि महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आंध्रप्रदेश प्रभारी स्वामी अखंडानंद महाराज, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामनारायण मिश्रा, समाज सेवी एवं शसक्त बरता समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक विजय कुमार प्रधान, समाज सेवी एवं देबा युग फाउंडेशन के अध्यक्ष देवव्रत नाइक, आदि शक्ति सेना की मुख्य संगठन महामंत्री संजू देवी, राष्ट्रीय सचिव रूपा शाह, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मानन्द गिरि महाराज, आदि शक्ति सेना की संगठन महामंत्री साध्वी सविता दीदी की प्रमुख उपस्थिति में तथा अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अखलेश जैन , हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अमन भारद्वाज, महिला शाखा की राष्ट्रीय महामंत्री कविता साहू, महिला शाखा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरी धाकड़, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मानंद गिरि महाराज के विशेष अतिथि में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने संगठन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना, साधु संतों की सुरक्षा के लिए देश में विशेष कानून बनाना, देश में चल रहे लव जिहाद को पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने के लिए विशेष कानून बनाना, धर्मांतरण पर पूर्ण रूप से रोक लगाने विशेष कानून बनाना, देश के सभी तहसीलों में गुरुकुल की स्थापना कर सनातनी बच्चों को प्राचीन कालीन अस्त्र - शस्त्र की शिक्षा देना , इत्यादि मांगों को लेकर संगठन पूरे देश और विदेश में सनातनियों को जोड़ने का काम कर रहा है। आपने बताया कि संगठन में 2030 के पूर्व 25 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। आपने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों की जो मेहनत देख रहें हैं उससे लगता है कि हम बहुत जल्द 25 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगें। हम 2029 के लोक सभा चुनाव में दो सौ संतों को संसद तक पहुंचाकर देश की संसद को सन्त संसद की स्थापना करना चाहते हैं। जिसके लिए देश के हरेक प्रदेशों में एवं विदेशों में सन्त समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस सन्त समागम के माध्यम से देश और विदेशों में निवासरत साधु - सन्तों और समस्त सनातनियों को एक मंच पर लाकर हम पुनः प्राचीन कालीन अखण्ड भारत का निर्माण करना चाहते हैं। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि आज देश में सभी सनातनी एक मंच पर आकर सनातन को मजबूत कर प्राचीन कालीन हिन्दू राष्ट्र बनाने में लगा हुआ है। आपने उड़ीसा सरकार के मुख्यमंत्री से कहा कि उड़ीसा सरकार प्रदेश में गौ माता को राज्य माता का सम्मान दे। साथ ही साधु - संतों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाए। और साधु - सन्तों को 25 हजार रुपया प्रति माह मानदेय के रूप में देने की घोषणा करे। और साधु संतों के ठहरने के लिए उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में सन्त आश्रम की स्थापना करे। पूरे देश के हरेक प्रांतों से बड़ी संख्या में साधु - सन्त उपस्थित हुए।






