सेवानिवृत्त संकुल साधनसेवी कन्हाई राम को दी गई भावपूर्ण विदाई
सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य विद्यालय के संकुल साधनसेवी श्री कन्हाई राम को संकुल के 18 विद्यालय के शिक्षकों ने समारोहपूर्वक विदाई दी। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने की जबकि संयोजन श्रीमती निशा ने किया। समारोह के आरंभ में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उन्हें तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर विद्यालय परिसर में स्वागत किया। समारोह में पोखराहा कला मवि के प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र पाठक,जमुने मवि के राकेश कुमार सिंह,खैराट टोला मवि के विनीत पाण्डेय,कहारटोला प्रावि के ललिता पाण्डेय,काकुपरिया प्रावि के प्रधानाध्यापक माधुरी पाण्डेय,कश्मीर टोला प्रावि के अमरेन्द्र तिवारी,गणेशपुर मवि के कौशल किशोर शुक्ला,संयोजिका सुनीता देवी,सत्येन्द्र पाठक,राहुल रंजन,सुरेन्द्र पाण्डेय,पंकज चौबे,पूनम रानी,विजय कुमार ठाकुर व अनूप कुमार मिश्रा ने कार्य के प्रति उनकी निष्ठा,लगन,सादगी व ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर संकुल ने शिक्षकों ने उन्हें माला,बुके,शाल,वस्त्र व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए कन्हाई राम ने कहा कि संकुल में 22 वर्षों की सेवा के दौरान शिक्षकों से मिले सहयोग व सम्मान को वे सदैव याद रखेंगे। यह मेरे लिए सिर्फ कार्य स्थल नहीं था,बल्कि सीखने का स्थान भी था। उन्होंने सबसे शिक्षा का अलख जगाये रखने का अनुरोध किया। वहीं प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने कहा कि श्री कन्हाई राम में समन्वय स्थापित करने के विशेष गुण मौजूद हैं। इसलिए उन्होंने कभी विवादों को जन्म ही नहीं लेने दिया। इनके बेदाग व शानदार कार्यकाल को लंबे समय तक आदर के साथ याद किया जायेगा।






