रांची: खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों और राज्य के राजस्व को लेकर झारखंड और केंद्र सरकार के बीच मतभेद सामने आए हैं। झारखंड विधानसभा ने केंद्र सरकार के संशोधित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी MMDR कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। राज्य सरकार का तर्क है कि नए कानूनी प्रावधानों से झारखंड के आर्थिक हितों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। राज्य सरकार के मुताबिक, संशोधित कानून लागू रहने से झारखंड को खनिज राजस्व में हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये तक का नुकसान होने की आशंका है। सरकार का कहना है कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है और यहां से मिलने वाला खनिज राजस्व राज्य की अर्थव्यवस्था तथा विकास योजनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य के आर्थिक अधिकारों का मुद्दा उठा विधानसभा में पारित प्रस्ताव के माध्यम से केंद्र सरकार से संशोधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और कानून में किए गए बदलावों को वापस लेने की मांग की गई है। राज्य सरकार का मानना है कि खनिज संसाधनों से जुड़े नीतिगत फैसलों में संबंधित राज्यों के वित्तीय हितों और अधिकारों को पर्याप्त महत्व दिया जाना चाहिए।
MMDR कानून के संशोधन के खिलाफ झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव पारित, केंद्र से फैसला वापस लेने की मांग






