संवाददाता विकास कुमारबेड़ो: अर्नब तूफान के कारण वन विभाग का एक पेड़ शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे गिरकर मकान के ऊपर लटक गया है। पेड़ गिरने से मकान को नुकसान पहुंचा है, साथ ही पेड़ का एक हिस्सा सड़क की ओर झुक जाने से सड़क पर भी गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज आंधी-तूफान के कारण पेड़ उखड़कर मकान पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की ओर झुके होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और आवागमन बाधित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द पेड़ हटाने की मांग की है।
अर्नब तूफान का कहर,बेड़ो वन विभाग का विशाल पेड़ गिरा मकान पर, सड़क जाम होने की आशंका





