उपायुक्त महोदय द्वारा भारतीय युवक संघ बकरी बाजार का भव्य उद्घाटन
रांची , 14 अक्तूबर : भारतीय योग संघ बकरी बाजार का उपायुक्त द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया।
संध्या 6:30 बजे उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा समिति के सदस्यों के साथ विधिवत पूजन किया गया तत्पश्चात महिषासुर मर्दिनी मंत्र का उच्चारण करते हुए पंडाल स्थल में मां की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया।
दक्षिण भारत से बुलाए गए उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा कथ्थकली नृत्य का प्रदर्शन किया गया साथ ही सभी भक्तों द्वारा माता रानी का जयकारा लगाते हुए उद्घाटन समारोह को गूंजायमान बनाया गया।
उपायुक्त ने कहा की रांची की दुर्गा पूजा तब तक अधूरी है जब तक कोई व्यक्ति बकरी बाजार पूजा ना घूम ले।
अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने सभी दर्शानार्थियों को नवरात्र की हार्दिक बधाई दी।
सचिव रवि रोहत्गी अतिथियों का स्वागत किया जिनमें समाज के विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।
कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने हेतु संस्था के सभी 150 सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी भारतीय युवक संघ के प्रवक्ता अमित बजाज ने दी।
संरक्षक :- शंभू दयाल अग्रवाल, सुरेश चौधरी, बिनोद छापड़िया, रमेश खेमका
अध्यक्ष :- राहुल अग्रवाल
उपाध्यक्ष :- मदन बगड़िया, अरविंद चौधरी, रमेश अग्रवाल, अमर पोद्दार, मुकेश जालान
सचिव :- रवि रोहत्गि
सहसचिव :- किशन मोदी, कमल जलन (बंकट), राजेश बुधिया,पवन जालान, विकास अग्रवाल, सिद्धांत तोदी, विवेक अग्रवाल, मनीष अडूकिया, अमित सोनी
कोषाध्यक्ष :- सत्येंद्र जलन (मंटू) सहकोषाध्यक्ष :- संजय चौधरी, ललित सोढाणी
प्रवक्ता :- अमित प्रकाश बजाज
सहप्रवक्ता :- सौरभ चौधरी, दीपक गोयंका, दीपक चौधरी
भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार (रांची) दुर्गा पूजा पंडाल 2026 से जुड़ी मुख्य बातें:
1.थीम: इस वर्ष बकरी बाजार में तमिलनाडु के प्रसिद्ध 1000 साल पुराने बृहदेश्वर मंदिर की भव्य प्रतिकृति बनाई गई है।
2.आकर्षण: पंडाल के बाहर भगवान शिव के वाहन नंदी की 17 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा और इको-फ्रेंडली मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।
3.सामग्री: इस भव्य और आकर्षक पंडाल के निर्माण में बांस, लकड़ी, जूट के कपड़े और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है।
4.लोकप्रियता: यह रांची के सबसे प्रमुख और भव्य दुर्गा पूजा पंडालों में से एक है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।






