फॉरेस्ट ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (FOWA) ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 34वाँ स्थापना दिवस
रांची। फॉरेस्ट ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (FOWA) ने अपने गौरवशाली 34 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पलाश सभागार (Palash Auditorium) में स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती भारती कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।fowa के कार्यकारिणी श्रीमति नीमा भूटिया , सचिव , श्रीमति मीनू पांडियन , संयुक्त सचिव एवं श्रीमति रमिता कंबोज , ट्रेजरर तथा वरीय सदस्य पूनम रंजन , मनीषा बाजपेयी ने इसका संचालन किया ।
इस अवसर पर संगठन के 34 वर्षों के सफर और समाज सेवा तथा परोपकार (चैरिटी) के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया गया।
समारोह के दौरान FOWA सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के अंत में अध्यक्ष श्रीमती भारती कुमार ने सभी FOWA सदस्यों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह (अप्रिसिएशन मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए FOWA की वरीय सदस्य श्रीमती रानू शाह, श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्रीमती पूनम रंजन, डॉ. मनीषा बाजपेयी सहित (अंग्रेज़ी वर्णमाला के क्रम में) श्रीमती अमिता बनकर, श्रीमती एनी सिसली, श्रीमती अंजलि श्रीवास्तव, श्रीमती भावना नायडू, श्रीमती कलावती पाण्डेय, श्रीमती लीना गुप्ता, श्रीमती लीना रस्तोगी, श्रीमती माधवी चटर्जी, श्रीमती मधु पाण्डेय, श्रीमती मुक्ता श्रीवास्तव, श्रीमती प्रीति बाला, श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, श्रीमती प्रोमिला सिंह, श्रीमती रेखा राजपुरोहित, श्रीमती रुचि उपाध्याय, श्रीमती सुधा चौधरी, श्रीमती उर्मिला गुप्ता एवं श्रीमती उषा प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहीं।






