BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एम्स में 12 से 14 नवंबर तक जुटेंगे देशभर के डॉक्टर और शोधकर्ता


चिकित्सा शोध और इलाज में वैज्ञानिक सबूतों के इस्तेमाल पर होगी चर्चा, 30 अक्टूबर तक करा सकते हैं नाम दर्ज

देवीपुर : एम्स में 12 से 14 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर की स्मार्ट-ईबीएम कार्यशाला और सम्मेलन होगा। इसमें देशभर के डॉक्टर, शोधकर्ता, शिक्षक और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र जुटेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में चिकित्सा शोध, बीमारी के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिक सबूतों के इस्तेमाल पर चर्चा होगी।इस कार्यक्रम को एम्स  के जैव रसायन विभाग, साक्ष्य संश्लेषण विभाग और स्वास्थ्य अनुसंधान-तकनीकी संसाधन केंद्र की ओर से मिलकर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम 14 नवंबर को एम्स के सभागार में होगा।
कार्यशाला में व्यवस्थित समीक्षा और मेटा-विश्लेषण जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। इनके जरिए अलग-अलग शोधों के नतीजों को समझने और इलाज से जुड़े बेहतर फैसले लेने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को नई जानकारी सीखने और अपने शोध कार्य दूसरे लोगों के सामने रखने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए मौखिक और पोस्टर के जरिए शोध पेश किए जा सकेंगे।

30 अक्टूबर तक करा सकते हैं पंजीकरण

सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक डॉक्टर, शोधकर्ता और छात्र 30 अक्टूबर  तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसी तारीख तक शोध से जुड़ी जानकारी भी जमा करनी होगी। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों को स्मार्ट सोसाइटी की आजीवन निःशुल्क सदस्यता भी दी जाएगी।