BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

संविधान की सीख से गूंजा एसबीडी पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों ने संसद की तर्ज पर दिखाई लोकतंत्र की ताकत


पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और लोकसभा राज्यसभा की तर्ज पर हुई रोचक वाद-विवाद प्रतियोगिता

बरकाकाना। एसबीडी पब्लिक स्कूल, बरकाकाना में गुरुवार को संविधान दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन एवं लोकसभा-राज्यसभा की तर्ज पर विशेष वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संसद की तर्ज पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता रही। इसमें विद्यार्थियों ने लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों की भूमिका निभाते हुए पक्ष और विपक्ष में अपने विचारों को दमदार तरीके से प्रस्तुत किया। सवाल जवाब, तर्कों और विचारों के रोचक आदान-प्रदान से विद्यालय परिसर में संसद जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को रचनात्मक अंदाज में दर्शाया। इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों की जानकारी देते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक संजय कुमार ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया। मौके पर राहुल कुमार सिंह, अजय कुमार, मुजम्मिल अंसारी, प्रभात कुमार, मीनाक्षी प्रसाद, चमन मिस्त्री, खुशबू मल्होत्रा, रंजन कुमार, कुमार चंदन, शिवांगी बासु, अंजली कुमारी, जिया फातिमा, मोहम्मद रियासत, पुष्पा कुमारी, मुस्कान कुमारी, कोमल वर्मा, आरती कुमारी, निधि मित्तल, वंदना रॉय सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।