BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति का पुनर्गठन


अध्यक्ष महेश्वर साहु और सचिव बने अशोक सोनी व अखिलेश शर्मा, 6 जनवरी को होगा मिलन समारोह

भुरकुंडा। भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को पुरनराम चौक स्थित उत्सव मैरेज हॉल में आयोजित किया गया। इसमें कोर कमेटी को विस्तारित करते हुए पुनर्गठित कमेटी की सूची जारी किया गया। बताया गया कि 17 सदस्यीय कोर कमेटी में चार और सदस्यों को जोड़कर कोर कमेटी में कुल 21 सदस्य हो गये हैं। इसमें सर्वसम्मति से संरक्षक परमजीत सिंह धामी, डॉ राजेंद्र महतो व रमेश अग्रवाल, अध्यक्ष महेश्वर साहु, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता व किशोरी वर्मा, महासचिव सुरेश उपाध्याय, उप महासचिव शिव कुमार गुप्ता, सचिव अशोक सोनी व अखिलेश शर्मा, संगठन सचिव विजय वर्णवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, प्रवक्ता सरफराज अहमद, मीडिया प्रभारी राकेश जायसवाल सहित कोर कमेटी सदस्यों में विश्वामित्र गुप्ता बाचल, अशोक कुमार, शकील अख्तर मस्सन, संजय अग्रवाल, सफदर अली भोला एवं बसंतलाल श्रीवास्तव चुने गए। कोर कमेटी का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा, लेकिन असमान्य स्थिति में सुधार या बदलाव कभी भी किया जा सकता है। मौके पर समिति के अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि समिति दुकानदारों का एक सामाजिक संगठन है। इसलिए और भी दुकानदारों को इसमें जोड़ने का लक्ष्य है। 31 दिसंबर तक 50 सक्रीय सदस्य बनाये जायेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में सामाजिक कार्यों में भी समिति अपना योगदान देगी। कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने कहा कि भुरकुंडा बाजार में सुरक्षा बढ़ाने, बिजली व्यवस्था ठीक करने, लाइटिंग की समुचित व्यवस्था, सड़क जाम से निजात, साफ-सफाई आदि मुद्दों को लेकर प्रशासन से मिला जायेगा और ज्ञापन सौंपा जायेगा। उन्होंने बताया कि नये वर्ष में आगामी छह जनवरी को समिति द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा।