BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गोला में सिंदूर खेला में शामिल हुई विधायक ममता देवी, महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गा को दी विदाई



रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गोला। विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को गोला स्थित सुवर्ण वणिक समाज के दुर्गा मंदिर प्रांगण में पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक ममता देवी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। मां दुर्गा की विदाई के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से नृत्य कर उत्सव की खुशियां मनाईं। विधायक ममता देवी ने भी महिलाओं के साथ इस परंपरा में सहभागिता की और सभी के सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विधायक ममता देवी ने कहा कि सिंदूर खेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह आयोजन नारी शक्ति, महिला एकता, आपसी प्रेम, सौहार्द और आस्था का संदेश देता है। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष राजेश चंद्र पोद्दार, सचिव दीपक चंद्र डे, उपाध्यक्ष सुभाष पोद्दार, उपसचिव पंचम पोद्दार, कोषाध्यक्ष गौर चंद पोद्दार, उपकोषाध्यक्ष रिकेश पोद्दार सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य पंचम चंद्र पोद्दार, दिनेश पोद्दार, शत्रुघ्न पोद्दार, नवदीप पोद्दार, बापी चंद्र पोद्दार, जितेंद्र पोद्दार, मनोज चंद्रा पोद्दार, परितोष चंद्र पोद्दार, उज्ज्वल चंद्र पोद्दार, धनपति पोद्दार, प्रेमजीत पोद्दार, अंजू पोद्दार, मनोरमा पोद्दार, मिताली पोद्दार, शोभा पोद्दार, कुरूम पोद्दार, टुंपा पोद्दार, संध्या पोद्दार, ममता पोद्दार, रेवा पोद्दार, पिंकी पोद्दार, असीमा पोद्दार एवं कृष्णा पोद्दार सहित समाज की अनेक महिलाएं शामिल थी।