BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

होहद प्रीमियर लीग सीजन-4 के फाइनल मुकाबले में मायल की टीम बनी विजेता



मोबाइल की दुनिया से निकलकर खेल मैदान में दिखाएं हुनर : संजय पटेल
फोटो02 :
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। दुलमी प्रखंड के होहद (खत्रीमारा), सिकनी में आयोजित होहद प्रीमियर लीग-2026 सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को बगरई और मायल की टीम के बीच खेला गया। बगरई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 104 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी मायल की टीम ने चार विकेट गंवाकर 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि संजय पटेल, विशिष्ट अतिथि दुलमी प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश, समाजसेवी प्रदीप महतो एवं करदीप महतो शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि संजय पटेल ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, एकता और खेल भावना को मजबूत करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और अनुशासन के साथ खेल में आगे बढ़ने की अपील की। संजय पटेल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे मोबाइल की दुनिया से निकलकर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाएं। खेल के माध्यम से युवा अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष सनावर अंसारी, खेल प्रभारी दिगंबर चौधरी, खेल संयोजक रंजीत कुमार, विक्रम महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।