BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सौंदा डी कोलियरी में सीबीआई का छापा, हिरासत में लिया गया क्लर्क अभय


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

रामगढ़। जिले के सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र में सीबीआई की कार्रवाई से कोयलांचल में हलचल मच गई है। सौंदा डी कोलियरी स्थित परियोजना पदाधिकारी (पीओ) कार्यालय में सीबीआई की टीम ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार, कार्यालय में कार्यरत ऑफिस सुपरिटेंडेंट क्लर्क अभय कुमार बख्शी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके पास से पैसे मिलने की भी चर्चा है।

पीओ कार्यालय में पहुंची सीबीआई की टीम

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने सौंदा डी पीओ कार्यालय में कार्रवाई की। इसके बाद संबंधित कर्मचारी को अपने साथ ले जाया गया। सीसीएल गेस्ट हाउस में उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के पीछे की वजह और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बरका-सयाल कोयलांचल में चर्चाओं का बाजार गर्म

सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद सीसीएल के बरका-सयाल क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कर्मचारी को किस हिरासत में लिया गया है। इसकी पुष्टि छापेमारी टीम ने की है। पूरे घटनाक्रम के बारे में सीबीआई पूछताछ के बाद जानकारी देगी।