अंबेडकर चौक पर भाजपा ने मनाया संविधान दिवस, संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प
बरकाकाना। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के तत्वावधान में गुरुवार को नया नगर बरकाकाना स्थित अंबेडकर चौक पर संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह बावला ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला प्रभारी सुरेंद्र महतो उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सह भाजपा नेता रंजीत राम ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को डॉ. मनोज अगरिया, जिला उपाध्यक्ष रेखा बेदिया एवं लक्ष्मी करमाली, जिला मंत्री सुरेश करमाली, जिला कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल वोहरा और कमलेश बेदिया ने भी संबोधित किया।वक्ताओं ने संविधान के महत्व, अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में बरकाकाना मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर हरिलाल महतो, पवन बेदिया, अमरनाथ कुमार, दिलीप बेदिया, बासु प्रजापति, कामता सिंह, संदीप बेदिया, राकेश पासवान, मिथलेश राम, करण कालिंदी, ईशांत कुमार, संतोष राम, राहुल सिंह, सजीत नायक, राम अवतार राम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






