BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम राजखेता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


पलामू : पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार आज दिनांक 27.11.2026 को ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज के नेतृत्व में मनातू थाना अंतर्गत ग्राम राजखेता में ग्रामीणों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

* कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती नहीं करने, अपने क्षेत्र में अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस प्रशासन को देने तथा अफीम की खेती एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को अफीम की खेती छोड़कर अन्य वैध एवं लाभकारी फसलों की खेती अपनाने तथा कृषि के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

* इस अवसर पर ग्रामीणों को सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की गई।

* उक्त जागरूकता कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, मनातू, JSLPS के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

 पलामू पुलिस की आम नागरिकों से अपील
अफीम की अवैध खेती एवं नशे के कारोबार से दूर रहें तथा इसकी रोकथाम में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। समाज को नशामुक्त बनाने एवं युवाओं के सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।