BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पाइपलाइन लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद, नगर पंचायत बेखबर


हुसैनाबाद (पलामू): हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। शहर के देवरी रोड ओवरब्रिज के समीप पिछले कई महीनों से पानी सप्लाई पाइप में लीकेज होने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर शुद्ध पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इसके बावजूद नगर पंचायत की ओर से अब तक लीकेज की मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की गई है।
पाइप से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर शहर में लोग शुद्ध पेयजल के लिए परेशान रहते हैं, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन की खराबी के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है।
लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से अविलंब पाइपलाइन की मरम्मत कराने और पेयजल की बर्बादी रोकने की मांग की है।