BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रवि पाल झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय कमिटी के प्रधान महासचिव मनोनीत: शत्रुघ्न कुमार शत्रु


मेदिनीनगर :झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आज रवि पाल जी को झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय कमिटी का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया है।
       आज मेदिनीनगर के आवासीय कार्यालय पर रवि पाल जी को न्युक्ति पत्र सौंपते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यंग, डायनेमिक व एनर्जेटिक युवा नेता रवि पाल जी ने समाजिक जागृति,शिक्षा,चिकित्सा समेत विभिन्न जन आन्दोलनों में जो समर्पित होकर भूमिका निभाई है,उसका लाभ निश्चित रूप से झारखण्ड क्रांति मंच के जमीनीस्तर पर विस्तार करने में मिलेगा।
       ज्ञातव्य है कि पूर्व में इस पद पर सक्रिय रहकर योगदान देनेवाले रविन्द्र कुमार रवि जी को केन्द्रीय अध्यक्ष ने केन्द्रीय उपाध्यक्ष पद के साथ गढ़वा जिला का प्रभारी मनोनीत किया है।
       गौरतलब है कि मनोनयन पत्र सौंपते समय केन्द्रीय कमिटी के नव मनोनीत उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार रवि, केन्द्रीय कमिटी के दूसरे उपाध्यक्ष  पूर्व डाकपाल रामनरेश राम,मंच के पलामू जिलाध्यक्ष धीरज चन्द्र वंशी, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष प्रदीप राम व संतोष चन्द्र दास ने रवि पाल जी के मंच के केन्द्रीय प्रधान महासचिव बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बंधाई देते हुए आशा प्रकट किया है कि ऐसे समर्पित युवा नेता के नेतृत्व में झारखण्ड क्रांति मंच के संगठनात्मक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का विस्तार गांव-गांव तक होगा।हम सभी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।