BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

​जनसेवा व ईमानदारी की मिसाल थे नरू बाबू: सुरेंद्र सिंह



नरदेश्वर सिंह उर्फ नरू बाबू की 115वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

​मेदिनीनगर:शहर स्थित नगर निगम के बगीचे में नरदेश्वर सिंह उर्फ नरू बाबू की 115वीं जयंती श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नरू बाबू आजीवन जनसेवा, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पित रहे समाज में आज भी उनके कार्यों को याद किया जाता है और लोग उन्हें समर्पण की एक जीवंत मिसाल मानते हैं।
​सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि अब उनके पौत्र सूर्यांश सिंह अपने परदादा के बताए मार्ग और नक्शे कदम पर चलते हुए लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे। वे नरू बाबू की जनकल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाते हुए जनता के साथ मिलकर काम करेंगे और हर परिस्थिति में लोगों का सहयोग करेंगे।
​इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, सूर्यांश सिंह, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह उर्फ लंगटू सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
​