BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा का खुला मंच ने किया भव्य स्वागत


रांची टेंट हाउस के सामने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन, आयोजन समिति के अध्यक्ष सतवीर सिंहउर्फ राजा बाबू को तलवार, पगड़ी एवं स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

मेदिनीनगर:सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का खुला मंच व्हाट्सऐप ग्रुप की ओर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।ग्रुप के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि एवं रजनीश सिंह के नेतृत्व में रांची टेंट हाउस के सामने स्वागत स्थल बनाया गया था,जहां शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा से अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पंचदेव का स्वागत कर धार्मिक सौहार्द, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।स्वागत स्थल पर मंच के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं के सम्मान और सेवा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस दौरान शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष सतवीर सिंह उर्फ राजा बाबू को खुला मंच की ओर से तलवार भेंट कर,पगड़ीपोशी एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान सिख समाज की गौरवशाली परंपरा,सेवा भावना और सामाजिक समरसता के प्रति आदर का प्रतीक रहा।
स्वागत एवं सम्मान समारोह में मंच के प्रवक्ता नवीन तिवारी,कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा,सह कोषाध्यक्ष रितेश कुमार टिंकू,विनीत सिंह, अमर सहाय,अरविंद अग्रवाल,अनिमेष सिंह,चंदन पाल सहित मंच के कई सदस्य उपस्थित थे।