BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा


प्रतियोगिताओं में अव्वल विद्यार्थियों का जिला स्तर पर चयन

पलामू :झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के सीता +2 उच्च विद्यालय हरिहरगंज में बुधवार को विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव थीम पर प्रखंड स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, क्विज, संगीत, नृत्य, गायन, नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोना हम सभी की जिम्मेदारी है। विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लें। प्राचार्य डॉ. अजय प्रसाद राय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच हैं। कार्यक्रम समन्वयक सह संचालक डॉ. राज कुमार ने झारखंड की संस्कृति, लोककला और गौरवशाली इतिहास से विद्यार्थियों को जुड़ने का संदेश दिया। आयोजन में बीआरसी के बीपीएम की भी उपस्थिति रहे।क्विज में नरेंद्र पांडेय, कन्हैया प्रसाद सिंह और विनय कुमार मुंडा, निबंध में नीरज कुमार सिंह व अनुपमा कुमारी, संगीत, नृत्य, गायन एवं नाटक में डॉ. राजीव सिंह व नवीन रंजन प्रसाद तथा पेंटिंग में सिप्रा कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम डॉ. राज कुमार के समन्वय में संपन्न हुआ।प्रखंड स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।