पलामू में कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर बिट्टू पाठक ने अविनाश काजला से की मुलाकात
मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड के सह-प्रभारी अविनाश काजला से मुलाकात की
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पलामू जिला कांग्रेस संगठन की स्थिति और उसे मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बिट्टू पाठक ने राष्ट्रीय सचिव को जिले में संगठन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। साथ ही संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर अपने सुझाव रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने पर भी जोर दिया।
मुलाकात के दौरान पलामू में कांग्रेस संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस मुलाकात को जिले में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






