पलामू: कुड़ुख सरना समाज पलामू की जिला उपाध्यक्ष अनिता भगत की भतीज पुतोह एवं महिला जिला अध्यक्ष सरिता उरांव की गोतनी का इलाज के दौरान बीते शनिवार रात निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई।रविवार को आयोजित अंतिम यात्रा में कुड़ुख सरना समाज के सामाजिक अगुवा सुनील उरांव, गणेश उरांव सहित सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। सामाजिक अगुवा सुनील उरांव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
चियांकी गांव की शोकग्रस्त महिला नेताओं के परिजनों का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़े सैकड़ों लोग






