BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेड़ो में स्व. मुकेश तिर्की मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से, विजेता को 2 लाख का इनाम


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: महादानी मैदान में स्व. मुकेश तिर्की मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से होने जा रहा है। खेल के माध्यम से श्रद्धांजलि थीम पर आयोजित इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। सरना क्लब बेड़ो द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 16 टीमों को ही एंट्री दी जाएगी और एंट्री फीस 15 हजार रुपये रखी गई है। विजेता टीम को 2 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता को डेढ़ लाख रुपये, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 25-25 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट के अध्यक्ष बिरजू तिर्की ने बताया कि दिवंगत मुकेश तिर्की की स्मृति में हर साल इसका आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना है।