BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर के तीनों टीओपी अब मिनी थाना के रूप में करेंगे काम, सब इंस्पेक्टरों को मिली कमान


​डालटनगंज (पलामू):

मेदिनीनगर शहर में अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने टीओपी (TOP) 1, 2 और 3 को 'मिनी थाना' के रूप में विकसित करने की पहल की है। नई व्यवस्था के तहत पहली बार इन तीनों टीओपी की कमान सब इंस्पेक्टर (एसआई) स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है, जिनमें से दो अधिकारी पूर्व में थाना प्रभारी के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।
​करीब छह माह पूर्व तक इन टीओपी के संचालन की जिम्मेदारी सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) स्तर के पदाधिकारियों के पास थी। गौर तलब है की एसपी पद संभालने के बाद  एएसआई प्रभारियों को हटाकर मेदिनीनगर शहर थाना से सीधा संचालन शुरू कराया था, लेकिन अब प्रशासनिक जरूरतों और अनुभव को देखते हुए नए प्रभारियों की तैनाती कर व्यवस्था को और सशक्त बनाया गया है।
​एसपी कपिल चौधरी ने स्पष्ट किया है कि सभी टीओपी अब मिनी थाना की तर्ज पर कार्य करेंगे। प्रत्येक टीओपी की जवाबदेही तय कर दी गई है और कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य शहर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और विधि-व्यवस्था संधारण को मजबूत करना है।
​मेदिनीनगर शहर को भौगोलिक दृष्टि से विभिन्न हिस्सों में बांटकर इन टीओपी का कार्यक्षेत्र तय किया गया है नई व्यवस्था के तहत कार्यक्षेत्र और प्रभारियों का विवरण इस प्रकार है:
​टीओपी-1 (बाजार व समाहरणालय क्षेत्र): सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता को इसका प्रभारी बनाया गया है, जो पूर्व में सदर थाना प्रभारी रह चुके हैं। इस क्षेत्र में मुख्य बाजार और समाहरणालय परिसर शामिल हैं।
​टीओपी-2 (स्टेशन व रेड़मा क्षेत्र): सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार गुप्ता को इसकी कमान सौंपी गई है। इसके अंतर्गत बेलवाटिका, रेलवे स्टेशन, रेड़मा और बारालोटा के इलाके आते हैं।
​टीओपी-3:मनातू थाना प्रभारी का अनुभव रखने वाले सब इंस्पेक्टर निर्मल उरांव को टी ओ पी 3 का  प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके कार्यक्षेत्र  हाउसिंग कॉलोनी, बैरिया, सुदना और हमीदगंज के इलाके शामिल हैं।
​अनुभवी अधिकारियों की इस तैनाती से आम नागरिकों को छोटी-मोटी शिकायतों के त्वरित निपटारे और बेहतर रात्रि गश्ती की उम्मीद जगी है।
​नए प्रभारियों की प्राथमिकताएं संतोष कुमार गुप्ता टी ओ पी 1 के प्रभारी ने कहा 
​"क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। खास तौर पर मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

​"रेलवे स्टेशन और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी। क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग को और मजबूत किया जाएगा तथा असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।"
सोनू कुमार गुप्ता, प्रभारी, टीओपी-2 ने उक्त बातें कहीँ 

​आम जनता की सुरक्षा और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। आवासीय कॉलोनियों में गश्ती बढ़ाई जाएगी ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें।
— निर्मल उरांव, प्रभारी, टीओपी-3