BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

महिलाओं के विरुद्ध हिंसा अस्वीकार्य, घटना की निष्पक्ष जांच हो : अमरप्रीत सिंह काले


जमशेदपुर। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं पर हुए हमले एवं पत्थरबाजी की घटना के विरोध में आज जमशेदपुर महानगर भाजपा द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए।

काले ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन असहमति की अभिव्यक्ति में संयम, शालीनता और मर्यादा का पालन अनिवार्य है। राजनीतिक मतभेद कभी भी हिंसा का कारण नहीं बनने चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन को घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

काले ने कहा कि राजनीति में विचारों का विरोध हो सकता है, लेकिन सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान सदैव बना रहना चाहिए। राजनीतिक कार्यकर्ताओं का आचरण ऐसा हो, जो समाज में संवाद, सहिष्णुता और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करे।