BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गाँधीघाट नदी में डूबते हुवे बच्ची को बचाने वाले का फौजी एन्ड फ्रेंड्स की टीम जय हो ने किया सम्मान


जीउतिया ब्रत के नहान के दिन शाम गाँधीघाट नदी स्नान करने आई मानगो समता नगर निवासी की दो बच्ची नहाने के क्रम में गहरे पानी मे जाने के कारण डूबने लगी। वहाँ कैंडी मिठाई बेचने वाले जामु शेख की नजर बच्ची पर पड़ी और उसने नदी में छलांग लगा कर एक बच्ची को खींचकर बाहर निकाल दिया। जबकि दूसरी बच्ची तेज बहाव में दूर निकल गयी एवं डूब गई। उसके बाद परिवार एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। घटना की जनकारी मिलते ही सिविल डिफेंस के वालेंटियर सुशील कुमार सिंह एवं राजीव रंजन को सुरेश प्रसाद ने फोन से घटना की जानकारी दी एवं वहां से बाकी बच्चों को नदी से बाहर निकलने का आग्रह किया ताकि कोई और बच्चा न डूबे।
आज सुबह जय हो टीम के सदस्यों ने इस गरीब को मोबाइल खरीदकर देने का निर्णय लिया । और जब जानकारी मिली की सिविल समाज के द्वारा इन्हें मोबाइल प्रदान कर दिया गया इसलिए इन्हें शॉल बुके एवं 12101 (बारह हजार एक सौ एक रुपये) का नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जय हो टीम के सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन हरेंदु शर्मा दिनेश कुमार सिंह अशोक कुमार श्रीवास्तव सुभाष चंद्र महतो सुनील राय यू एस मिश्रा आदि उपस्थित होकर इस वीर का हौसला बढ़ाने का काम किया। ताकि आने वाले भविष्य में इनके बहादुरी का अनुकरण करके समाज के लोग आगे आए और मानवता की रक्षा में सहयोग करें।