झामुमो के प्रदर्शन से टाटा मोटर्स प्रबंधन झुकी,मृत सुबोध पात्रों के आश्रित को मिला स्थाई नौकरी एवं उचित मुआवजा
झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीब गुरबों के स्वाभिमान और हक की लड़ाई लड़ती है। दिशोम गुरु पद्मभूषण शिबू सोरेन की दी हुई शिक्षा ही हमारी राजनैतिक और सामाजिक विरासत है। टाटा मोटर्स प्रबंधन दुर्घटना में मृत सुबोध पात्रों के परिवार हर हाल में उचित मुआवजा और उसके एक आश्रित को स्थाई नौकरी देनी होगी अन्यथा झामुमो द्वारा किया जा रहा आंदोलन और भी उग्र होगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। ये बाते जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने टाटा मोटर्स गेट में आंदोलनरत झामुमो पूर्वी सिंहभूम के समर्थन में पार्टी के अस्थाई शिविर में कही।
टाटा मोटर्स प्रबंधन अपनी मनमानी बंद करे अन्यथा सभी गेटों में होगी स्थाई तालाबंदी: विक्टर सोरेन
टाटा मोटर्स प्रबंधन अपनी नीति मजदूरों के हित में स्पष्ट रखे। यदि मजदूर शोषित होंगे तो कंपनी भी सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संचालित नहीं हो सकती। पांच दिनों पूर्व हुए दुर्घटना में अब तक समाधान नहीं होना कंपनी प्रबंधन की हठधर्मिता को दर्शाता है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,भविष्य में प्रबंधन इसका ध्यान रखें।
दिन भर चले धरना प्रदर्शन के बाद अंततः शाम को झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए प्रबंधन के आग्रह पर विधायक मंगल कालिंदी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में टाटा मोटर्स के वरीय पदाधिकारीयों से मिला। जहाँ वार्ता में मृतक सुबोध पात्रों के परिजनों को लगभग 73 लाख रुपया एवं मृतक के बचे नौकरी की अवधि तक प्रत्येक माह 33 हज़ार रुपए मुआवजा एवं एक आश्रित को एक वर्ष कंपनी में प्रशिक्षण के उपरांत स्थाई नौकरी पर प्रबंधन द्वारा सहमति दी गई।
आंदोलन में प्रमुख भूमिका में उपस्थित झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में पूर्व सांसद सुमन महतो,केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल,जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति,महावीर मुर्मू,नासिर खान,अभय पाण्डेय,बबन राय,दल गोविंद लोहारा,गोल्डी तिवारी,पलटन मुर्मू,प्रीतम हेंब्रम,मो नौशाद आलम ,गोपाल महतो,अंकित सिंह,नंदू सरदार,बंटी सिंह,धनंजय सिंह,बादल कर्मकार,कोला मुखी,प्रहलाद लोहरा,पप्पू यादव,सुधाकर लोहारा,प्रकाश सहाय,डी रवि,स्वप्न राय,विष्णु नाग,कमल किशोर मिश्रा,रोहित लोहारा,मनजीत सिंह,सविता दास,संध्या ठाकुर,गंगा देवी,राजन कैवर्त,मनोज तांती,करण कालिंदी,अभिजीत घोष समेत काफी संख्या में अन्य मौजूद थे। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने सफल आंदोलन के लिए सभी प्रमुख झामुमो नेताओं,कार्यकर्ताओं एवं मीडिया के साथियों का आभार व्यक्त किया है।






