ग्रामीणों के आग्रह पर नयाग्राम की जर्जर सड़क का कुणाल षाड़ंगी ने किया निरीक्षण
बहरागोड़ा: ग्रामीणों के आग्रह पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत नयाग्राम चौक से नयाग्राम गांव तक बारिश के कारण जर्जर हुई सड़क का दौरा किया।
ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति से श्री षाड़ंगी को अवगत कराते हुए तत्काल मरम्मत की मांग रखी। मौके पर उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लिया तथा दूरभाष के माध्यम से उपायुक्त महोदय को सड़क की समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल फिलिंग कराकर आवागमन सुचारु कराने का आग्रह किया।
उपायुक्त महोदय ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सड़क की फिलिंग कर आवागमन लायक चालू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक विभागीय स्तर से पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक फिलिंग एवं आवश्यक मरम्मत के माध्यम से ग्रामीणों के आवागमन को सुचारु रखने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री आदित्य प्रधान जी, संजीव रथ जी, सुनील जेना जी, देवाशीष पात्रा जी, सतवंत गिरी जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।






