दुर्गा पूजा पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन तथा विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब के आदेशानुसार आजादनगर, वर्मामाइंस, टेल्को एवं मानगो थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सघन पैदल मार्च किया गया। इस दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता सुनिश्चित की गई।







